भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को मेट्रो रेल परियोजना के चौथे चरण के निर्माण कार्य को मंजूरी नहीं देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, ‘बीते ढाई सालों से केजरीवाल सरकार ने दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के निर्माण को मंजूरी नहीं दी है।’
उन्होंने कहा कि अगर रेल परियोजना के चौथे चरण के निर्माण के लिए एक हफ्ते के भीतर अनुमति नहीं मिली तो मशीन व औजार वापस लौट जाएंगे। मनोज तिवारी ने कहा कि इससे परियोजना में देरी होगी और लागत बढ़ेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के चौथे चरण में 104 किमी के छह कॉरिडोर का निर्माण होना है। इस संयुक्त उद्यम में डीएमआरसी, केंद्र व दिल्ली सरकार के साथ बराबर की साझेदार है।


Download Android App
Download iOS App



