गुजरात विधानसभा चुनाव जल्द होने वाले है। पार्टियां जनता के बीच पहुंचने लगी है। उनसे कई वादे किए जा रहे है। इसी क्रम में दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात दौरा कर रहे है और जनता के बीच कई मुफ्त योजनाओं का ऐलान कर रहे है।
इस बार भी केजरीवाल ने कुछ वैसा ही किया है। बीते दिन दिल्ली सीएम ने संविदा कर्मियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आप की गुजरात में सरकार बनते ही वो ‘समान काम के बदले समान वेतन’ की नीति लागू करेंगे। साथ ही राज्य में अनुबंध व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा , ताकि बिचौलियों को कमीशन दिए बिना पैसा सीधे कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में जाए।
केजरीवाल के साथ पंजाब सीएम भी थे मौजूद
वही, उन्होंने संविदा कर्मियों से बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ मैंने नोटिस किया है की सरकार धीरे धीरे सरकारी नौकरियों को खत्म कर रही है। सरकार कहती है कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी को स्थायी कर दिया जाता है तो वह काम नहीं करता है, लेकिन मैं इस बात को नहीं मानता हूं। मेरा मानना है की अगर सभी को एक समान वेतन मिलेगा तो वो पूरा काम करेगा। ‘
हम आपको बता दें, दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि उनकी सरकार बनते ही वो संविदा कर्मियों की नौकरी को स्थाई कर देंगे। पहले पार्टी यह सुनिश्चित करेगी की अदालत इसपर रोक ना लगा दे। केजरीवाल के साथ इस बार पंजाब सीएम भगवंत मान भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



