काफी लंबे समय के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे हैं। काफी समय बाद आम आदमी पार्टी ने आज रविवार 11 जून को बड़ी रैली बुलाई है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ इकठ्ठा हुए केजरीवाल
केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा 12 साल पहले हम इसी मैदान पर हम लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ इकठ्ठा हुए थे।आज उसी मैदान पर 12 साल बाद एक बार फिर एक अहंकारी तानाशाह को हटाने के लिए हम इकठ्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीनने के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कह दिया है कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं मानता।
अध्यादेश के खिलाफ रैली
आम आदमी पार्टी ने ये रैली केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ बुलाई है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने देना चाहती है। रैली में अरविंद केजरीवाल के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान औऱ पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी शामिल हुए है। इसलिए केजरीवाल ने रैली में आने के लिए कपिल सिब्बल का भी शुक्रिया किया। कपिल सिब्बल ने कहा कि बीजेपी वाले मुझे रोज गालियां देते हैं।
Arvind Kejriwal Speech: 12 साल बाद रामलीला मैदान में इकठ्ठा हुए अरविंद केजरीवाल
Summary :
काफी लंबे समय के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे हैं। काफी समय बाद आम आदमी पार्टी ने आज रविवार 11 जून को बड़ी रैली बुलाई है।


Download Android App
Download iOS App



