Deepika Padukone ने पति रणबीर सिंह का मीम किया शेयर, देखकर समझना हुआ मुश्किल

Summary :

बॉलीवुड के लव बर्ड्स कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए दिन अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों ही कपल एक दूसरे को स्पेशल फील कराने का एक भी मौक़ा नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में एक बार फिर दीपिका ने रणवीर के कुछ दिलचस्प आदतों का अजीबो-गरीब मीम शेयर करती दिखी हैं। जहां पहले तो यह मीम को समझना मुश्किल होगा।

बॉलीवुड के लव बर्ड्स कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए दिन अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों ही कपल एक दूसरे को स्पेशल फील कराने का एक भी मौक़ा नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में एक बार फिर दीपिका ने रणवीर के कुछ दिलचस्प आदतों का अजीबो-गरीब मीम शेयर करती दिखी हैं। जहां पहले तो यह मीम को समझना मुश्किल होगा। लेकिन इस मीम के जरिये दीपिका रणवीर के कुछ गहरे राज खोलती दिखाई दे रही हैं। 
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मीम शेयर किया है। जिसमें एक व्यक्ति पौधे खरीदने की जिद कर रहा है वहीं दूसरा उसे रोक रहा है। प्लांट्स खरीदने से रोकने वाले व्यक्ति के कैप्शन में लिखा है, ‘तुम्हारे पास पर्याप्त पौधे हैं’ वहीं दूसरे व्यक्ति के कैप्शन में लिखा है, ‘पर मेरे पास ये पौधे नहीं हैं.’ इस इंस्टा स्टोरी में दीपिका ने रणवीर सिंह को टैग किया है। 
अब दीपिका के मीम से यह साफ़ जाहिर हो रहा है की दीपिका कितनी बड़ी प्लांट लवर है और रणवीर उन्हें अधिक प्लांट खरीदने से रोकना चाहते हैं। बता दे की रणवीर अक्सर ही अपनी पत्नी दीपिका को सरप्राइज देके स्पेशल फील कराते रहते हैं। चाहे वो बीच इंटरव्यू हो या फिर कोई अवार्ड फंक्शन रणवीर हमेशा ही दीपिका के चेहरे पर एक मुस्कान लाने के लिए काफी जद्दोजहत करते देखे जाते हैं। 
रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने बड़े ही साधारण और चुनिंदा लोगों के बीच ही शादी रचा ली थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे की कंपनी को खूब एन्जॉय करते हुए भी नज़र आते रहते हैं। 
वही रणवीर और दीपिका फिलहाल दोनों ही अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करने में लगे हुए है। जिसकी वजह से भी दोनों एक दूसरे को ज्यादा टाइम नहीं दे पाते हैं। हालांकि क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए दोनों वेकेशन पर भी जाते रहते हैं।

Desk Team