पापा के हमशक्ल को देखकर बच्चा हुआ हैरान, बार-बार करने लगा ये काम, देखें वीडियो

Summary :

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। दरअसल, इस वीडियो एक बच्चा है, जो अपने पिता की गोद में रहता है। फिर वह अपने पिता के जुड़वा हमशक्ल को देखता है। अब ऐसे में वह कन्फ्यूज हो जाता है कि आखिर उसका पिता कौन है।

जुड़वा लोगों को पहचान पाना बड़ो-बड़ों के लिए मुश्किल काम होता है। अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आते  है जिसमें दो एक जैस लोगों को देखकर लोग उन्हें पहचान नहीं पाते है या फिर परेशान हो जाते है कि कौन-कौन है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें एक बच्चा का अपने पापा के हमशक्ल को देखकर हैरान हो जाता है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चा अपने पिता की गोद में है। वहीं पर उसके पिता का हमशक्ल भी रहता है, जिसे देखने के बाद बच्चा शॉक्ड हो जाता है कि आखिर उसका असली पिता है कौन। ऐसे में वो कभी एक के पास तो कभी दूसरे की गोद में जाने के लिए बोलने लगता है। वीडियो में दोनों शख्स एक जैसे कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं और दोनों ने चश्मा भी लगाया हुआ है।

इस क्यूट वीडियो को इंटरनेट पर लोग बहुत पसंद कर रहे है और इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। वीडियो में बच्चे के मासूम रिएक्शन को देखकर लोगों को उस पर बेहद प्यार आ रहा है। इस वीडियो को अबतक लाखों देख और लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि आई होप इसकी मम्मी कन्फ्यूज ना होती हो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि कैमरामैन तीसरा हमशक्ल हो। ऐसे ही लोग लगातार वीडियो पर एक से बढ़कर एक फनी कॉमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों बार इंटरनेट पर शेयर भी किया जा चुका है।

Desk Team