दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता दल (सेक्युलर) नेता एच डी कुमारस्वामी के कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल को कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता मिला है। कुमारस्वामी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
कर्नाटक विधानसभा के 15 मई को आए नतीजों में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। सबसे बड़ी पार्टी के रुप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बी एस येदियुरप्पा ने 17 मई को मुख्यमंत्री की शपथ ली किंतु शनिवार को सदन में बहुमत सिद्ध करने से पहले इस्तीफा दे दिया। कुमारस्वामी कांग्रेस के 78 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने जा रहे हैं।
जनता दल (एस) के 38 विधायक हैं। वह मंत्रिमंडल के गठन पर विचार विमर्श के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए आज दिल्ली आ रहे हैं। बता दें कि कुमारस्वामी 23 मई यानि बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें ।


Download Android App
Download iOS App



