दिल्ली के द्वारका मोड़ के पास एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोग जख्मी हो गए हैं। आरोप है कि दिल्ली पुलिस का एक एएसआई नशे में गाड़ी चला रहा था, तभी उसने द्वारका मोड़ के रेड लाइट एरिया के पास छह गाड़ियों को टक्कर मार दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जांच के आदेश
हालांकि, इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी तुंरत हरकत में आए और घटना की जांच के आदेश दे दिए। हादसे को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ‘ बाहरी जिले में तैनात दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के खिलाफ बीती रात द्वारका मोड़ इलाके में लाल बत्ती पर पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को टक्कर मारने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। ‘
एएसआई अपनी निजी कार में यात्रा कर रहा था
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त एएसआई अपनी निजी कार में यात्रा कर रहा था। तभी उसने जोरदार तरीके से टक्कर मार दी। घटना में वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। वाहन सड़क पर पलट गए और उनके शीशे टूट गए। कार के पिछले हिस्से को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
हादसे में एसआई खुद हुआ घायल
इस हादसे में एसआई सहित 4 लोगों को चोटें आईं हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने उनके परिजनों को भी सूचना भेज दी है। डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज में जुटी है।घटना बीती रात की है।


Download Android App
Download iOS App



