उत्तर प्रदेश के मवीकलां में विश्राम के बाद कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' फिर से शुरू - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

उत्तर प्रदेश के मवीकलां में विश्राम के बाद कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ फिर से शुरू

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित मवीकलां में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह छह बजे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर शुरू हुई।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित मवीकलां में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह छह बजे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर शुरू हुई। पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अलसुबह दिल्ली से मवीकलां पहुंचे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह छह बजे से यात्रा दोबारा शुरू हुई।
बृजलाल खाबरी समेत अनेक वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे
ठिठुरन भरी कड़ाके की सर्दी के बीच रवाना हुई यात्रा में राहुल गांधी फिर एक सफेद टी-शर्ट पहन कर निकले। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगे लेकर रवाना हुए। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत अनेक वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार दोपहर बाद गाजियाबाद के लोनी सरहद से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई थी। यह यात्रा बागपत से शामली होते हुए बृहस्पतिवार को हरियाणा जाएगी।
प्रियंका गांधी वाद्रा वापस दिल्ली लोटी 
गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सैलाब दिल्ली के कश्मीरी गेट से मंगलवार सुबह रवाना हुआ था। राहुल और प्रियंका मंगलवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में गाजियाबाद की लोनी सीमा से उत्‍तर प्रदेश में प्रवेश करते हुए सात किलोमीटर की पदयात्रा कर वापस दिल्ली लौट गये थे। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि ”गाजियाबाद में लोनी बार्डर पर प्रवेश करने और सात किलोमीटर की पदयात्रा करने के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा वापस दिल्ली लौट गये।
कुछ समय के लिए विश्राम 
अचानक वापस जाने का कारण पूछने पर सिद्दीकी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने यह जरूर कहा कि बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सुबह दिल्ली से सीधे बागपत आएंगे और तय कार्यक्रम के अनुसार यात्रा शुरू होगी। कांग्रेस की बागपत जिला इकाई के अध्यक्ष यूनुस चौधरी के मुताबिक बुधवार की सुबह मवीकलां गांव से यात्रा शुरू हुई और दोपहर में यह गुफा मंदिर पहुंचेगी, जहां दर्शन और भोजन के लिए कुछ समय के लिए विश्राम किया जाएगा। यात्रा दोबारा प्रारंभ होकर सरूरपुरकलां गांव से होते हुए बड़ौत कस्बे में प्रवेश करेगी।
 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी यात्रा 
चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी बड़ौत के छपरौली चुंगी में आयोजित नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगे। चौधरी ने कहा कि सभा समाप्त होने के बाद यात्रा शामली जिले के लिए रवाना होगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के व्यापक जनसंपर्क अभियान वाली यह यात्रा सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और उसके बाद तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली से गुजर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।