हरिद्वार : सुबह हरिद्वार में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एसडीएम सदर के सरकारी आवास पर लॉन में बनी झोपड़ी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गयी। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही सेकेंड में झोपड़ी जलकर खाक हो गयी, हालांकि एसडीएम भी घटना के दौरान घर पर ही मौजूद थे। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
सिडकुल के अग्नि शमन अधिकारी मोहनलाल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 11ः15 बजे रोशनाबाद स्थित एसडीएम मनीष सिंह के आवास पर लॉँन में बनी हट झोपड़ी पर अचानक हाईटेंशन लाईन जा गिरी, जिससे झोपड़ी बुरी तरह से आग की चपेट में आ गयी। बताया कि आग इतनी जबर्दस्त थी कि झोपड़ी के साथ-साथ दीवार पर बनी बांस की ग्रिल और दीवार के बाहर खड़ी झाड़ियां भी चपेट में आ गयी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
उन्होंने आगे बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते ही यह घटना घटी है। हाईटेंशन की तार दो-तीन जगह से टूट गयी थी। बताया कि जब तक आग बुझती तब तक हट झोपड़ी पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। वहीं, आवास पर तैनात कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचायी। वहीं, पास में रखे पौधों के गमले एवं फूल भी आग की चपेट में आ गए थे। वहीं, घटना की बाबत एसडीएम मनीष सिंह के फोन पर संपर्क कर जानकारी लेने की कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।


Download Android App
Download iOS App



