एक स्थानीय अदालत ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित हमले के मामले में गुरूवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी। बीते 19 फरवरी को केजरीवाल के आवास पर एक बैठक के दौरान प्रकाश पर कथित तौर पर हमला किया गया था।
सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान और प्रकाश जारवाल को छोड़कर सभी आरोपी को 50,000 रुपए के निजी बांड पर जमानत दे दी गई। खान और जारवाल को दिल्ली उच्च न्यायालय पहले ही जमानत दे चुका है।
अदालत में पेश होने के बाद केजरीवाल और सिसोदिया को जमानत दी गई। दोनों के खिलाफ समन जारी किया गया था। इस मामले में अदालत अब अगली सुनवाई सात दिसंबर को करेगी।


Download Android App
Download iOS App



