हैदराबाद से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सरेआम बीच रोड लोगों के बीच एक युवक की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात तो ये है की घटना के वक़्त उस जगह पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। वाबजूद उसके घटना को अंजाम दिया गया। मृतक रमेश पर महेश कौर नाम के शख्स की हत्या का आरोप था। मृतक रमेश कोर्ट में पेशी के बाद वापस लौट रहा था, तब महेश के पिता और चाचा ने उसपर हमला कर दिया और सरेआम कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। लोग खड़े देखते रहे।
बताया जा रहा है कि पीवीएनआर एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 143 के पास यह वारदात हुई। दरअसल, युवक जे रमेश बीते साल दिसंबर में हुई 24 वर्षीय महेश गौड़ नाम के व्यक्ति की हत्या में मुख्य आरोपी था। कथित रूप से महेश की हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। हमला करने वालों की पहचान महेश के पिता और चाचा के रूप में हुई है।
हैदराबाद : अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता ने बीच सड़क पर बेटी-दामाद पर किया हमला
जानकारी के मुताबिक, रमेश जब राजेंद्र नगर कोर्ट से घर वापस लौट रहा था, थोड़ी दूर तक उसका पीछा करने के बाद दोनों ने कुल्हाड़ी से उसपर हमला कर दिया। हमले के वक़्त वहीं से एक पुलिस पट्रोलिंग गाड़ी जाते हुए दिखती है लेकिन मौके पर नहीं रुकती। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सामने आए इस घटना के विडियो में दिखता है कि शुरू में कुछ लोगों ने हमलावर को रोकने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। मौके पर मौजूद एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल भी आरोपियों को रोकने आया, लेकिन उसे भी पीछे हटना पड़ा। रमेश पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



