सावधान! अगर आप भी कर रहे है यह काम, तो तुरंत करें बंद, नहीं तो फट सकती Smartphone की बैटरी

Summary :

स्मार्टफोन को टाइम के साथ लगातार अपडेट भी करते रहना चाहिए। कई यूजर्स महीनों तक अपने स्मार्टफोन को अपडेट नहीं करते हैं।

पिछले कई सालों में देश में इलैक्ट्रिक आईटम की मांगों में तेजी से वृद्धि हुई जिसमें सबसे ज्यादा यूजर्स मोबाइल फोन में दिलचस्पी दिखा रहे है। इसके साथ यूजर्स को एक परेशानियों का सामना करना पड़ता है कि जब वह मोबाइल फोन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने लगते है तो मोबाइल बैटरी में आग लग जाती है या फिर मोबाइल ही फट जाता है। तो आईये हम आपकों बता दें कि मोबाइल फटने की समस्या से आप कैसे बच सकते है?
यूजर्स कभी भी लोकल चार्जर का इस्तेमाल न करें
मोबाइल गर्म होना या बैटरी में आग लगने का मुख्य कारण यह है कि यूजर्स लोकल चार्जर का यूज करने लगते है और मोबाइल फुल चार्ज हो जाने के बाद भी चार्जर को निकालते नहीं है। तो ऐसे में मोबाइल की बैटरी में खराबी आना शुरू हो जाता है जिसका असर मोबाइल में देखने को मिलता और हमारा मनपंसद मोबाइल तवे की तरह गर्म होने लगता है। कभी-कभी तो बैटरी फटने का भी खतरा बना रहता है। फोन को चार्ज करते समये हमेशा orginal चार्जर का ही यूज करना चाहिए क्योंकि ऐसे में विघुत का फ्लो कम या ज्यादा बना रहता है जिससे की हमारे स्मार्टफोन की बैटरी में मुख्य तौर से दवाब बन जाता है औऱ कुछ ही दिनों में बैटरी में धमाका हो जाता । इसलिए ऐसी कंडिश्न में यूजर्स को हमेशा ही orginal चार्जर का ही प्रयोग करना चाहिए। 
बड़ी खबर: यहां फोन ने ली युवक की जान, बैटरी फटने से युवक की हुई मौत..
अधिकतम गेम की वजह से फटती है बैटरी
बैटरी का फटने का मुख्य कारण हद से ज्यादा गेम खेलना होता है क्योंकि जब आप गेम खेलते हो तो प्रोसेसर दुगनी स्पीड से काम करने लगता है और हमारा स्मार्टफोन हद से ज्यादा गर्म हो जाता है । तो अधितकम हीट होने की वजह से मोबाइल फोन के फटने की आशंका ज्यादा बनीं रहती है।

Desk Team