बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर APJ Abdul Kalam के नाम पर रखा जाए: BJP नेता

Summary :

दिल्ली में भाजपा के एक विधायक अजय महावर ने मंगलवार को मांग की कि बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र का नाम पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाए।

दिल्ली में भाजपा के एक विधायक अजय महावर ने मंगलवार को मांग की कि बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र का नाम पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाए। उन्होंने दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन के दौरान यह मांग उठाई। बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व दिल्ली पर्यावरण मंत्री और ‘आप’ विधायक गोपाल राय करते हैं।
भाजपा के एक और विधायक अभय वर्मा ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर-शकरपुर मेट्रो स्टेशन रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि शकरपुर उनके निर्वाचन क्षेत्र का एक पुराना गांव है और स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए नाम बदला जाना चाहिए।
महावर ने कहा कि मुगल सम्राट बाबर एक ‘‘आक्रमणकारी’’ था और उसने देश पर कब्जा करने और उस पर शासन करने के लिए अपनी ‘‘तलवार’’ का इस्तेमाल किया। बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय करते हैं। भाजपा के दोनों विधायकों ने विधानसभा सत्र के दौरान ‘‘विशेष उल्लेख’’ के तहत अपनी मांगों को रखा।

Desk Team