दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के दौरे पर आने से एक दिन पहले कहा, ”अब गुजरात बदलेगा । कल मैं गुजरात आ रहा हूं, जहां प्रदेश के भाइयों एवं बहनों से मुलाकात करूंगा ।”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को एक दिन के दौरे पर गुजरात आयेंगे, जहां उनकी पार्टी -आम आदमी पार्टी- 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।
केजरीवाल गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद में पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे । यह दूसरा मौका होगा जब केजरीवाल गुजरात जायेंगे । वह इससे पहले फरवरी में सूरत गये थे, जहां स्थानीय निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी उनकी पार्टी मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी थी ।
केजरीवाल का यह दौरा इसलिये भी महत्वपूर्ण है कि उनकी पार्टी की नजर दिसंबर 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने पर है और इसके लिये जोर- शोर से तैयारियां चल रही है ।आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई ने बयान जारी कर बताया कि एक दिवसीय यात्रा पर केजरीवाल कल सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेंगे ।


Download Android App
Download iOS App



