दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी, स्क्रीनिंग समिति का गठन

Summary :

राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपक बाबरिया को दिल्ली का महासचिव प्रभारी किया नियुक्त

पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल द्वारा रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपक बाबरिया को दिल्ली का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को दिल्ली का एआईसीसी प्रभारी बनाया गया है।

स्क्रीनिंग समिति का गठन

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग समिति का भी गठन किया है। मीनाक्षी नटराजन समिति की अध्यक्ष होंगी जबकि इमरान मसूद और प्रदीप नरवाल को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि एआईसीसी प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी एआईसीसी महासचिव स्क्रीनिंग समिति के पदेन सदस्य होंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में संभावित

दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में संभावित है। फिलहाल दिल्ली में कांग्रेस का न तो कोई विधायक है और न ही कोई सांसद। पार्टी विधानसभा चुनाव में इस स्थिति को बदलने को कोशिश करेगी।

Shera Rajput