प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरोय ने मंगलवार को यहां केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
वित्त मंत्रालय ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा‘‘ प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरोय ने केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण से नार्थ ब्लाक स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।’’
यह मुलाकात ऐस समय हुई है जब एनएसएसओ की हालिया रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि देश में बेरोजगारी की दर पिछले 45 वर्षों में काफी उच्चतर है और सकल घरेलू उत्पाद की दर चौथी तिमाही 2018-19 में घटकर 5.8 प्रतिशत रह गई है।
इस बीच श्रीमती सीतारमण ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से भी मुलाकात की।


Download Android App
Download iOS App



