LPG में बड़ी राहत, Commercial सिलेंडर की कीमतों में 171.5 रुपये प्रति यूनिट की कटौती

Summary :

लगातार दूसरे महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में राहत देखने को मिली है। दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है,।

लगातार दूसरे महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में राहत देखने को मिली है. दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो कीमत देश के चारों महानगरों के लोगों ने पिछले महीने चुकाई थी, वह मई महीने में भी चुकानी होगी. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार बदलाव मार्च के महीने में देखा गया था।
सूत्रों के अनुसार सोमवार को पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में तत्काल प्रभाव से 171.50 रुपये की कटौती की है। इस कदम के बाद, दिल्ली में 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का नवीनतम खुदरा मूल्य अब 1,856.50 रुपये है। पिछले महीने भी इनकी कीमतों में 91.50 रुपये प्रति यूनिट की कमी की गई थी, जो 2,028 रुपये प्रति यूनिट थी।
पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों ने इस साल एक मार्च को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति यूनिट और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की थी। पिछली बार कमर्शियल सिलिंडर के दाम पिछले साल 1 सितंबर को 91.50 रुपए कम किए गए थे। 1 अगस्त 2022 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 36 रुपए कम किए गए थे। इससे पहले 6 जुलाई को के लिए रेट कम किए गए थे। 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर में 8.5 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की गई।

Desk Team