बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वास्थ्य जांच के लिए मंगलवार को नयी दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हुए। अस्पताल सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि कुमार (67) सुबह करीब साढ़े आठ बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निजी वार्ड में भर्ती हुए। उन्होंने बताया कि बुखार, आंखों और घुटनों में समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, उनके रोग की पहचान अभी की जानी बाकी है। जानकारी के मुताबिक नीतीश सोमवार दोपहर नयी दिल्ली रवाना हुए और संभवतः अगले कुछ दिनों तक वे वहां रहेंगे।
एम्स में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि सूत्रों ने नीतीश के स्वास्थ्य कारणों से अचानक दिल्ली जाने की बात बताई लेकिन उनकी पार्टी जदयू के एक वरिष्ठ नेता ने अपना नाम उजागर नहीं किए जाने की शर्त पर बताया कि वे दिल्ली प्रवास के दौरान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मिल सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



