BJP ने AAP पर लगाया ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ करने का आरोप

Summary :

BJP attacks on  Aam Aadmi Party:  भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर ‘आप’ को घेरा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर डर्टी पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाया। Highlights:  BJP प्रवक्ता ने AAP पर ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ करने का आरोप ‘केजरीवाल अपने पीए बिभव कुमार को बच रहे है’ ‘भाजपा पर ठीकरा फोड़ना आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत’ आतिशी और केजरीवाल कर रहे बिभव कुमार को बचाने की कोशिश – प्रवक्ता शाजिया इल्मी शाजिया इल्मी ने कहा कि पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी डर्टी पॉलिटिक्स करती है। ये…

BJP on AAP

BJP attacks on  Aam Aadmi Party:  भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर ‘आप’ को घेरा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर डर्टी पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाया।

Highlights: 

  • BJP प्रवक्ता ने AAP पर ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ करने का आरोप
  • ‘केजरीवाल अपने पीए बिभव कुमार को बच रहे है’
  • ‘भाजपा पर ठीकरा फोड़ना आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत’

आतिशी और केजरीवाल कर रहे बिभव कुमार को बचाने की कोशिश – प्रवक्ता शाजिया इल्मी

शाजिया इल्मी ने कहा कि पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी डर्टी पॉलिटिक्स करती है। ये पूरा का पूरा टूलकिट है, जो वीडियो बनाता है और फिर उसे तरोड़-मरोड़ कर गंदगी फैलाने का काम करता है। लेकिन, अब ये अपनी ही गंदगी में फंस गए हैं। अगर इस वीडियो में कुछ भी सच्चाई होती तो पहले भी बता सकते थे, पहले भी दिखा सकते थे। लेकिन, इस वीडियो को तब रिलीज किया गया है जब स्वाति मालीवाल का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिया गया, एफआईआर हो गई है। इस वीडियो के जरिए आतिशी सीएम केजरीवाल और उनके पीए बिभव को बचाने की कोशिश कर रही हैं।

Swati Maliwal Updates: 'Matter of shame how Atishi is trashing assault'-  BJP | Hindustan Times

इसमें मामले में भाजपा का क्या लेना-देना है- प्रवक्ता शाजिया इल्मी

BJP प्रवक्ता शाजिया इल्मी कहा कि जिस तरीके से ममता बनर्जी शाहजहां को बचाती रही, उसी तरह सीएम केजरीवाल दिल्ली के शाहजहां बिभव को बचा रहे हैं। आतिशी की ओर से इस पूरे मामले को भाजपा का षड्यंत्र बताने पर उन्होंने कहा कि जिसने हाथापाई की जिसके साथ मारपीट हुई और जिस महिला मंत्री ने वीडियो रिलीज किया,जिसने शिकायत की वह सभी आम आदमी पार्टी से है। इसमें भाजपा का क्या लेना-देना है, मालूम नहीं।

LIVE: BJP Leader Shazia Ilmi Addresses Press Conference | Swati Maliwal |  Arvind Kejriwal | AAP - YouTube

भाजपा पर ठीकरा फोड़ना आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत- प्रवक्ता शाजिया इल्मी

BJP प्रवक्ता शाजिया इल्मी कहा कि भाजपा पर ठीकरा फोड़ना आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत है। आतिशी ने कुछ दिन पहले भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था जिसमें उसको नोटिस भेजा गया है। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि भाजपा के लोग उनकी पार्टी के नेताओं को पैसे दे रहे हैं, बड़े-बड़े पद का प्रलोभन दे रहे हैं, बीजेपी हमें अप्रोच कर रही है, हमें यहां से हटाने की कोशिश हो रही है, ऑपरेशन लोटस चल रहा है। हमें अब तक इंतजार है कि वो हमारे नोटिस का जवाब दें, वह अभी तक कोई भी सबूत लेकर नहीं आईं हैं। अगर उनके पास सबूत है तो वह पेश करें। उनकी आंखों से मक्कारी और झूठ झलक रही है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News