केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने आज चुनाव आयोग से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने टीएमसी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस की सोच कमजोर तबको, दलितों, समाज के वंचित आवेदकों के प्रति उनका राजनीतिक शोषण करने की रही है।
आयोग से मुलाकात के बाद मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा, तृणमूल कांग्रेस की दलितों, कमजोर और वंचित तबकों के प्रति जो सोच है, उसका उदाहरण उनकी पार्टी की एक अधिकृत उम्मीदवार ने अपने बयान के माध्यम से दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि कुछ लोग अभाव से भिखारी होते हैं और कुछ स्वभाव से भिखारी होते हैं।
कूचबिहार फायरिंग को लेकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर भड़कीं ममता, EC को लिया आड़े हाथों
केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमने चुनाव आयोग से मांग की है कि जिसने ये बयान दिया है उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चुनाव आयोग ने विश्वास दिलाया है कि हम तत्काल इसकी रिपोर्ट पश्चिम बंगाल के चुनाव अधिकारी से मांगेंगे।


Download Android App
Download iOS App



