कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘आईडियाज फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चारों तरफ केरोसिन छिड़क रखा है। राहुल के इस बयान का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि देश के हालात खराब हैं और बीजेपी इस वक्त पूरी तरह से नफरत की राजनीति कर रही है।
दरअसल, राहुल ने शुक्रवार को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत में आज अच्छी स्थिति नहीं है। बीजेपी ने चारों तरफ केरोसिन छिड़क रखा है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष, कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है।
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल ने BJP पर जमकर बोला हमला, कहा-भारत में आज अच्छे हालात नहीं
इसके अलावा उन्होंने कहा, हमें इस तापमान को ठंडा करने की ज़रूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं। बीजेपी चुनाव क्यों जीत रही है और कांग्रेस क्यों नहीं? के सवाल पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है।


Download Android App
Download iOS App



