अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली एशियाई यात्रा पर जो बाइडन दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं और इस दौरान वह राष्ट्रपति यून युक येओल के साथ बैठक करेंगे। दोनों नेता उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों पर ऐसे समय में रोक लगाने के तौर तरीकों पर विचार विमर्श करेंगे जब इस मामले में कूटनीति के मार्ग पर आगे बढ़ने की उम्मीद बेहद कम है। बाइडन दक्षिण कोरिया में कम्प्यूटर चिप और आधुनिक ऑटो का निर्माण करने वाली फैक्टरियों का जायजा लेंगे, साथ ही दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर बातचीत करेंगे।
कोरोना वायरस से जूझ रहा है उत्तर कोरिया
वहीं उत्तर कोरिया कोरोना वायरस के मामलों से जूझ रहा है। उत्तर कोरिया में बड़ी आबादी को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके नहीं लगे हैं। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन ने पत्रकारों से कहा कि, अमेरिका ने दक्षिण कोरिया और जापान से इस बारे में बात की है कि जब बाइडन कोरियाई प्रायद्वीप में हैं, ऐसे समय में अगर उत्तर कोरिया हथियारों का या मिसाइल परीक्षण करता है तो जवाबी प्रतिक्रिया क्या होनी चाहिए।

उत्तर कोरिया का परमाणु परीक्षण रोकने के लिए चीन से की बातचीत
सुलीवन ने चीन के अपने समकक्ष यांग जेइची से इस सप्ताह की शुरुआत में बातचीत की थी और उन्हें उत्तर कोरिया को परमाणु परीक्षण करने से रोकने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने को कहा था। उन्होंने कहा, उकसावे वाले कृत्यों को रोकने के लिए चीन जो भी कदम उठा सकता है, उसे कोशिश करनी चाहिए। बाइडन देश के राष्ट्रीय स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगे, यून के साथ अकेले में मुलाकात करेंगे और एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Download Android App
Download iOS App