महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने राणा दंपत्ति के खार स्थित घर में हुए अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया है। BMC की ओर से राणा दंपति को ये दूसरा नोटिस है।
एक सप्ताह में देना होगा जवाब
बीएमसी को राणा दंपत्ति की ओर से शुक्रवार को शाम को पहले नोटिस का जवाब दिया गया। जिसपर बीएमसी ने संतुष्टि जाहिर नहीं की। इसीलिए उन्हें दूसरा नोटिस भेजा गया है। जिसका जवाब अगले 7 दिनों के अंदर राणा दंपत्ति को देना होगा। राणा दंपत्ति द्वारा दिए गए जवाब से यदि बीएमसी संतुष्ट नहीं हुई तो उनके घर पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ने के संबंध में अंतिम निर्णय ले सकती है।
अवैध निर्माण करवाए जाने का शक
आपको बता दें कि मुंबई के खार इलाके में राणा दंपत्ति का एक फ्लैट है। जिसमें बीएमसी को अवैध निर्माण करवाए जाने का शक है। इस प्रकरण में 4 मई को महानगर पालिका के अधिकारियों ने नवनीत राणा के घर का मुआयना भी किया था। इस इंस्पेक्शन के पहले राणा दंपत्ति को बाकायदा बीएमसी ने नोटिस भी भेजा था।


Download Android App
Download iOS App



