नई दिल्ली : नामी उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के विधायक के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। ऐसे नेताओं के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। जो नेता महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते, उनका विरोध करने की जरूरत है। हमें चाहिए कि ऐसे नेताओं को बता दें कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है। रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारे देश की महिलाओं के खिलाफ भाजपा के मंत्रियों द्वारा अपमानजनक टिप्पणी।
सभी देशवासियों को भाजपा के ऐसे मंत्रियों के खिलाफ विद्रोह करने की जरूरत है। देश में महिलाओं के बेहतरी और समान के लिए हमें संघर्ष करना होगा। महिलाओं के प्रति उनकी इस गलतफहमी और बेकार सोच को हमेशा के लिए बदलने की जरूरत है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने अपने ताजा बयान में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।
उन्होंने कहा कि पप्पू कहता है कि प्रधानमंत्री बनेगा, अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई है। वहीं उत्तर प्रदेश से भाजपा विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर विवादित टिप्पणी की है। सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि मायावती हमारे नेता पर शौकीन होने के आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लें। जो महिला रोज फेशियल करवाती हैं, बाल कलर करवाती हैं, वह हमारे नेता को शौकीन कहेंगी।


Download Android App
Download iOS App



