कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान बंद हुए साप्तहिक बाज़ारों को पुनः पहले की तरह खोलने की मांग को लेकर दिल्ली बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के समीप प्रदर्शन किया। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान इन बाज़ारों को बंद किया गया था।
दिल्ली सरकार के आदेश के अनुसार, फ़िलहाल एक नगर निगम वार्ड में केवल एक साप्ताहिक बाजार को खोलने की अनुमति है। अप्रैल में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद इन बाजारों को बंद कर दिया गया था। बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में पार्टी नेता चंदगीराम अखाड़ा में एकत्रित हुए।
केजरीवाल सरकार दिल्ली के वीकली बाजारों को खोलने की दे अनुमति।लाखों लोगों का रोजगार है बंद।वीकली बाजारों के हजारों दुकानदारों ने मुख्यमंत्री निवास पर किया प्रदर्शन।@BJP4Delhi उपाध्यक्ष राजीव बब्बर के साथ प्रदर्शन में की शिरकत। #KejriwalFailsDelhi@narendramodi @JPNadda @blsanthosh pic.twitter.com/6Jh0P66Gdw
— Ramvir Singh Bidhuri (@RamvirBidhuri) August 6, 2021
मुख्यमंत्री के आवास की ओर मार्च करने पर पुलिस ने अवरोधक लगाकर उन्हें रोक दिया। गुप्ता ने कहा कि साप्ताहिक बाजारों को फिर से खोलना चाहिए क्योंकि ये लाखों लोगों की आजीविका का साधन हैं। उन्होंने कहा, कोविड काल के बाद अब दिल्ली के बाज़ार और मॉल खोल दिए गए हैं और वहां स्थिति सामान्य होती जा रही है तो सप्ताहिक बाज़ारों को भी राहत मिलनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



