कर्नाटक में चुनाव के बाद बनी त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में सबसे बड़े दल के रुप में उभरी भाजपा ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों की कल एक बैठक बुलायी है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एय येदियुरप्पा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है।
चुनाव से काफी पहले भाजपा ने येदियुरप्पा को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवा घोषित किया था। सरकार गठन के वास्ते 112 का जादूई आंकड़े तक भाजपा नहीं पहुंच पायी है। कांग्रेस एवं जनता दल सेकुलर ( जदएस ) के नेताओं ने आज राज्यपाल वजूभाई वाला से भेंट की और राज्य में जदएस की अगुवाई में सरकार गठन का दावा पेश किया।
उधर , येदियुरप्पा भी राज्यपाल से मिले और उन्होंने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया। समझा जाता है कि राज्यपाल ने दोनों ही प्रतिनिधिमंडल से कहा है कि चुनाव परिणाम के बारे में चुनाव आयोग से अधिसूचना मिलने के बाद ही वह कोई निर्णय लेंगे।
इस बीच कांग्रेस विधायक दल की भी कल बैठक होने जा रही है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



