पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने आज भाजपा प्रदेेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया एवं विदेशों में अपनी संपत्तियों का खुलासा न करने के लिए कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर जमकर प्रहार किया। ज्ञात हो कि इनकम टैक्स विभाग ने विदेशी संपत्ति का खुलासा न करने को लेकर पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंपोजिशन ऑफ टैक्स ऐक्ट, 2015 के तहत चेन्नई की स्पेशल कोर्ट में 4 चार्जशीट दाखिल की है।
श्री मंगल पाण्डेय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पाकिस्तान का नवाज शरीफ प्रकरण कांग्रेस में भी आ गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह विदेशों में अपनी संपत्ति का खुलासा न करने को लेकर पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य करार देते हुए ताउम्र चुनाव लडऩे पर रोक लगा दीए ऐसे ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस की यूपीए सरकार में गृह मंत्री और वित्त मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे पी. चिदंबरम ने विदेशों में अपनी संपत्तियों का खुलासा न करके इंपोजिशन ऑफ टैक्स ऐक्ट, 2015 का उल्लंघन कर कांग्रेस पार्टी के लिए भी नवाज शरीफ मोमेंट लाने का काम किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल करते हुए मंगल पाण्डेय ने कहा कि क्या नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार के मामले में खुद जेल से बेल पर चल रहे राहुल गांधी पी. चिदंबरम पर अपनी संपत्ति का खुलासा न करने को लेकर एक्शन लेते हुए कड़ी कार्रवाई करेंगे या वे इस मामले पर कोई टिपण्णी देंगे? श्री पाण्डेय ने कहा कि पी. चिदंबरम एवं उनकी परिवार की कई परिसंपत्तियां यूनाईटेड किंग्डम और संयुक्त राज्य अमेरिका में है जिसका खुलासा न तो उन्होंने इनकम टैक्स रिकॉर्ड में किया है और न ही अपने किसी एफिडेविट में।
ज्ञात हो कि कालेधन के खिलाफ अपने अभियान के तहत 2015 में मोदी सरकार इंपोजिशन ऑफ टैक्स ऐक्ट, 2015 का यह कानून लेकर आई थी। अनडिस्क्लोज्ड फॉरन इनकम ऐंड ऐसेट्स ऐक्ट 2015 में विदेश में संपत्ति छिपाने को फौजदारी अपराध की श्रेणी में रखा गया है और इसके लिए 10 साल तक के सश्रम कारावास और 120 पर्सेंट टैक्स यानी एक तरह से संपत्ति जब्त कर लेने की सजा का प्रावधान है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



