नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये वैट कम करने को लेकर शनिवार को दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ सचिवालय के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद हारुन के नेतृत्व में आईटीओ से दिल्ली सचिवालय तक कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। इस दौरान महिला कार्यकर्ता भी पहुंची रही।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हारुन ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को पेट्रोल-डीजल पर केंद्र की तर्ज पर कम से कम 5 रुपये की राहत देनी चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता देखिये वह केवल चुप्पी साधे बैठे हैं। लखनऊ में हुई विवेक तिवारी की हत्या को मजहबी रंग देने का काम केजरीवाल करते हैं। वहीं लोगों के आपसी भाईचारे पर मुख्यमंत्री बार-बार प्रहार करने की कोशिश करते हैं जिसका विरोध अल्पसंख्यक मोर्चा निरंतर करता रहेगा।
सिसोदिया के घर के बाहर भाजपा का हल्लाबोल
प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने कहा कि दिल्ली की जनता का दुर्भाग्य देखिए 15 साल शीला सरकार ने भ्रष्टाचार कर दिल्ली की जनता पर अत्याचार किया। उसके बाद आप पार्टी की सरकार ने आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर जनता को गुमराह किया। हम केजरीवाल को चेतावनी देते हैं की जनता को पेट्रोल-डीजल पर राहत नहीं दी गई तो दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता केजरी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करता रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



