दिल्ली : BJP ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताया ‘मैनरलेस’, जानें क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार दोपहर एक ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘असभ्य’ बताया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार दोपहर एक ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘असभ्य’ बताया है।दरअसल भाजपा ने मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोविड समीक्षा बैठक का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को पीएम मोदी के संबोधन के दौरान हाथ बढ़कर अंगड़ाई लेते हुए देखा जा सकता है। देशभर में कोविड-19 मामलों में आई तेजी के बीच पीएम मोदी ने बुधवार दोपहर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की और कोविड की स्थिति की समीक्षा की।

PM मोदी ने राज्यों से की VAT कम करने की मांग 
इस समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के अलावा ईंधन की बढ़ती कीमतों पर भी चर्चा की। उन्होंने राज्यों से आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए “राष्ट्रीय हित” में मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं आपसे आपके राज्यों के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.. मैं आपसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए छह महीने की देरी के बाद भी वैट कम करने का आग्रह कर रहा हूं।”
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आपूर्ति पर पड़ रहा असर 
बता दें कि ईंधन की बढ़ती कीमतें पिछले कुछ समय से सार्वजनिक बहस के केंद्र में रही हैं- जहां विपक्ष ने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती लागत का हवाला दिया है और प्रतिद्वंद्वी दलों द्वारा चलाए जा रहे राज्यों पर हमला किया है। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को तेल की आपूर्ति में बाधा बनने को भी ईंधन के आसमन छूते दामों का कारण बताया है। 

Desk Team