25 नवंबर से भाजपा करेगी तीन बड़ी रैलियां

Summary :

दिल्ली प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बताते हैं कि अगले चरण में सबसे पहली रैली एससी मोर्चा की तरफ से होगी। इसके लिए 25 नवंबर का समय चुना गया है।

नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली में प्रदेश के तीन मोर्चा एससी मोर्चा, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की तरफ से होने वाली रैलियों की तारीखें लगभग तय कर ली गई हैं। चार राज्यों के चुनावों की तारीखों के मद्देनजर पूर्वांचल मोर्चा के बाद शेष तीन मोर्चा की रैलियों को करीब दो महीनों का विराम दिया गया है।

नवंबर के अंत में रैलियों का सिलसिला दोबारा शुरू होगा जो साल के अंत तक चलेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 30 दिसंबर को होने वाली युवा मोर्चा की युवा विजय संकल्प महारैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संबोधित करें। दिल्ली प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव बताते हैं कि अगले चरण में सबसे पहली रैली एससी मोर्चा की तरफ से होगी। इसके लिए 25 नवंबर का समय चुना गया है।

गोवा : भाजपा विधायक ने की बेरोजगारी पर सरकार की आलोचना

इसके बाद सभी राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद 16 दिसंबर को महिला मोर्चा की तरफ रैली होगी। इसके बाद साल के अंत मे 30 दिसंबर को युवा मोर्चा विजय संकल्प महारैली का आयोजन करेगी। पूर्वांचल मोर्चा की ही तरह सभी रैलियां रामलीला मैदान में ही होंगी।

Desk Team