दिल्ली में रोहिणी के कंझावला इलाके में शुक्रवार सुबह बीजेपी की एक स्थानीय कार्यकर्ता और उसके बेटे को कथित रूप से उसके रिश्तेदार ने गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि बीजेपी महिला मोर्चा बाहरी जिले की सदस्य राज रानी (60) और उसके बेटे नेत्रपाल (35) को गोली लगने के बाद सरोज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महिला की हालत स्थिर है जबकि उसका बेटा नाजुक अवस्था में है। राज रानी को पैर में गोली लगी है जबकि उसके बेटे को पेट और हाथ में गोली लगी। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने कहा, ‘परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद है। मां-बेटे को हरियाणा में रहने वाले एक रिश्तेदार ने गोली मारी।’ पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के लिये हरियाणा पुलिस से संपर्क किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



