उत्तराखंड निकाय चुनाव में BJP का डंका, 7 में से जीती 5 मेयर पद

Summary :

NULL

उत्तराखंड में निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो गए है। मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई।  भाजपा ने निकाय चुनाव में अपना शानदार शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा ने 6 नगर निगम सीटों में से 5 सीट बीजेपी ने जीत कर अपने नाम कर ली है। जबकि एक सीट कांग्रेस के नाम रही है।

नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों पर भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 नगरों में सफलता हासिल की। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ सात और निर्दलियों को 12 जगह सफलता मिली है। अलबत्ता नगर पालिकाओं में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा। कांग्रेस 14 पालिकाओं में अध्यक्ष की कुर्सी कब्जाने में कामयाब रही। भाजपा को 13 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 11 नगर पालिकाओं में कामयाबी मिली है।

मेयर सीटों के नतीजे

  • देहरादून में मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा 35632 वोट से जीते
  • हरिद्वार में नगर निगम मेयर पद पर कांग्रेस की अनीता शर्मा जीती। अनीता शर्मा ने बीजेपी की अन्नू कक्कड को करीब 8000 वोटों से हराया।
  • हल्द्वानी में मेयर पद बीजेपी के जोगेंद्र रौतेला ने दस हजार 854 वोटों से जीता। उन्होंने कांग्रेस के सुमित ह्दयेश को हराया।
  • कोटद्वार नगर निगम में मेयर पद कांग्रेस की हेमलता नेगी ने जीती। उन्होंने निर्दलीय विभा चौहान को एक हजार 568 वोटों से हाराया
  • ऋषिकेश नगर निगम में भाजपा से मेयर प्रत्याशी अनिता ममगाईं 11000 वोटों से जीती निर्दलीय प्रत्याशी विना दीप शर्मा को हराया कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
  • रुद्रपुर में मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी के रामपाल लगभग 4500 वोटों से चुनाव जीते।
  • काशीपुर में मेयर पद पर बीजेपी उम्मीदवार ऊषा चौधरी पांच हजार 472 वोटों से जीती।

Desk Team