दक्षिणी दिल्ली : छतरपुर एक्सटेंशन इलाके में एक चार मंजिला मकान की चौथी मंजिल पर सिलेंडर में गैस रिसाव होने की वजह से सिलेंडर में भयंकर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि चौथी मंजिल पर स्थित किचन के तीन तरफ की दीवार ताश के पत्ते की टूटकर बिखर गया। घटना शुक्रवार सुबह की है, जिसकी चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर घटना की सूचना पर महरौली पुलिस के साथ ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। तीनों घायलों की पहचान रमेश कुमार, जोगिन्दर सिंह और पवन कुमार के तौर पर की गई है। तीनों पंजाब और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उक्त मकान में एक अन्य शख्स के साथ किराए पर रहते थे।
तीनों घटना के समय अपने-अपने काम जाने के लिए तैयार हो रहे थे और नाश्ता बनाने के लिए तैयारी कर रहे थे। गैस लिक हो रही थी, जिसका पता नहीं चला। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई एक धमाके के साथ आग लग गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट से किचन के तीन तरफ की दीवार टूट कर बिखर गई। गनीमत रही की टूटकर गिरती दीवार की चपेट में कोई नहीं आया, वरना ज्यादा लोग घायल हो सकते थे या कोई बड़ा हादसा हो सकता था।


Download Android App
Download iOS App



