Building Collapses in Karawal Nagar : बुधवार शाम उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रकाश विहार स्थित एक 4 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. राहत की बात यह रही कि इमारत में दरारें पड़ने के बाद उसे समय रहते खाली करा लिया गया था, जिसके चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. यदि भवन को खाली नहीं कराया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.
बता दें, घटना प्रकाश विहार की गली नंबर-2 का है. यहां एक चार मंजिला इमारत (4 floor building) ताश के पत्तों की तरह ढह गई। गनीमत यह रही कि वक्त रहते इमारत को खाली करा लिया गया था, जिससे मलबे के नीचे कोई नहीं दबा और एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। घटना 3 जून 2026 की शाम करीब साढ़े छह बजे की है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं।
Delhi Building Collapse : दोपहर में ही दिखने लगी थीं दरारें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राहुल अहलावत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल के ठीक पास उत्तर प्रदेश के नागरिक विभाग द्वारा नाले के निर्माण और मरम्मत का काम कराया जा रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक इस चार मंजिला मकान में मोटी-मोटी दरारें उभर आईं।
मकान के हिलने और दरारें दिखने से वहां हड़कंप मच गया। स्थिति को भांपते हुए प्रशासन और मकान मालिक ने बिना वक्त गंवाए पूरी बिल्डिंग को तुरंत खाली करा दिया। इसके कुछ ही घंटों बाद पूरी इमारत भरभराकर जमींदोज हो गई। बिल्डिंग गिरते ही इलाके में धूल का गुबार छा गया और आसपास के लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
Karawal Nagar Building Collapse : नाला निर्माण से कनेक्शन की जांच शुरू
हादसे के बाद पुलिस ने एहतियातन पूरे हिस्से की बैरिकेडिंग कर दी है ताकि मलबे के पास कोई न जाए। प्रशासन अब इस बात की बारीकी से जांच कर रहा है कि क्या नाले की खुदाई की वजह से ही इमारत की नींव कमजोर हुई और यह हादसा हुआ।
संबधित तकनीकी टीमें मलबे की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही, सुरक्षा के लिहाज से आसपास के दूसरे मकानों को भी चेक किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें कोई खतरा तो नहीं है। पुलिस के मुताबिक मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




