Anushka Sharma Homeopathy Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण भारी विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, अनुष्का ने इंटरनेट पर होम्योपैथी दवाओं की जमकर तारीफ की और बताया कि इससे उन्हें कितना फायदा हुआ है। उनके ऐसा कहते ही सोशल मीडिया पर एक नई जंग छिड़ गई।
आम जनता तो दूर, मेडिकल जगत के बड़े-बड़े डॉक्टर्स भी इस बहस में कूद पड़े हैं। इस बीच इंटरनेट पर ‘द लीवर डॉक्टर’ के नाम से मशहूर डॉक्टर साइिएक एबी फिलिप्स ने अनुष्का को सरेआम ‘अनपढ़’ (Illiterate) तक कह डाला है। इस तीखे कमेंट के बाद से ही फैंस और डॉक्टर्स के बीच विवाद काफी बढ़ गया है, तो आइए जानते हैं कि आखिर यह पूरा मामला ।
Anushka Sharma Homeopathy Post: अनुष्का शर्मा के एक पोस्ट से शुरू हुआ बवाल, बताया होम्योपैथी को जीवन का जरूरी हिस्सा

दरअसल, पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में होम्योपैथी डॉक्टर राजन संकरण और जानी-मानी बिजनेसवुमन नमिता थापर आपस में बातचीत कर रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा कि होम्योपैथी ने उनके जीवन में बहुत ही इम्पोर्टेन्ट भूमिका निभाई है।
अनुष्का शर्मा ने डॉक्टर राजन संकरण की बहुत तारीफ की। उन्होंने कहा कि खुद को फिट और सेहतमंद रखने के सफर में इस डॉक्टर ने उनकी बहुत मदद की है। वीडियो में यह संदेश दिया जा रहा था कि एलोपैथी और होम्योपैथी को मिलकर काम करना चाहिए, क्योंकि मॉडर्न मेडिसिन के पास एलर्जी और एक्जिमा जैसी कई बीमारियों का लंबे समय तक चलने वाला इलाज नहीं है।
The Liver Doc: कहा- ‘पानी और चीनी की गोलियों के लिए क्यों देते हो मोटी रकम’

अनुष्का शर्मा का यह पोस्ट जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर मेडिकल साइंस से जुड़े लोग भड़क उठे। इंटरनेट पर ‘द लीवर डॉक्टर‘ (The Liver Doc) के नाम से मशहूर डॉक्टर साइिएक एबी फिलिप्स ने इस पर बेहद करारा जवाब दिया । उन्होंने अनुष्का शर्मा, नमिता थापर और डॉक्टर राजन को ‘ट्रायंगल ऑफ शेम’ (शर्मनाक तिकड़ी) करार दिया। डॉक्टर फिलिप्स ने अनुष्का को ‘अनपढ़ सेलिब्रिटी’ (Illiterate Celeb) और होम्योपैथी डॉक्टर को ‘कानूनी झोलाछाप‘ तक कह दिया। डॉक्टर का दावा है कि होम्योपैथी पूरी तरह से अंधविश्वास और धोखाधड़ी है, जिसमें दवा के नाम पर सिर्फ पानी, अल्कोहल और चीनी की मीठी गोलियां बेची जाती हैं, जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
Social Media Reactions: यूजर्स बोले- ‘बिना सोचे-समझे अनसाइंटिफिक चीजों को न करें प्रमोट’
First I think Anushka should have promoted Ayurveda, which is far better in terms than this German pseudo science of homeopathy.
Ayurveda though not scientifically rigorous atleast tilts towards nature and natural products.
Homeopathy is just drinking diluted water and sugar… pic.twitter.com/35iYojc4jy— amit kilhor (@amitkilhor) June 3, 2026
इस तीखी बहस के बाद सोशल मीडिया पर भी दो गुट बन गए हैं। जहां एक तरफ कई यूजर्स अनुष्का शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इतने बड़े मंच से बिना किसी वैज्ञानिक सबूत के किसी भी मेडिकल प्रैक्टिस को प्रमोट करना गलत है। कुछ नेटिजन्स का कहना है कि अनुष्का जैसी बड़ी सेलिब्रिटी को अंधविश्वास या अनसाइंटिफिक फ्रॉड दवाओं को बढ़ावा देने से बचना चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ, होम्योपैथी को मानने वाले लोग अनुष्का के सपोर्ट में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद का इलाज चुनने का अधिकार है और कई लोगों को इससे फायदा भी हुआ है। फिलहाल यह बहस सोशल मीडिया पर फैल रही है।
Read More: Nushrratt Bharuccha Instagram Story: ‘वो आवाज मेरी नहीं थी…’ इंटरनेट पर मचे बवाल के बाद सामने आईं..


Download Android App
Download iOS App




