नई दिल्ली : बुराड़ी इलाके के जिस घर में 11 लोगों की मौत हुई। उस घर में भगवान गणेश की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना कर किराएदार रहने लगे हैं। किराएदार डॉ. मोहन ने जांच घर भी खोल लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें अंधविश्वास में विश्वास नहीं है, यदि ऐसा होता तो वह परिवार संग इस घर में रहने के लिए नहीं आते।
उन्होंने बताया कि रविवार को शुभ मूर्हत में भगवान गणेश की पूजा की गई। पूजा के दौरान उनकी पत्नी व बच्चे मौजूद थे। मोहन ने आगे बताया कि उन्होंने फिलहाल जांच घर खोला है, और घर में पत्नी व तीन बच्चों के मैं इसी घर में रहूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे मरीजों को यहां जांच के लिए आने में कोई तकलीफ नहीं है। साथ ही यह घर सड़क के काफी नजदीक है जिससे मुझे काफी सुविधा मिलेगी।
बता दें, बुराड़ी के इस घर में 1 जुलाई 2018 को 11 लोगों ने खुदकुशी कर ली थी। घर के 10 सदस्य फांसी से लटके मिले थे, जबकि 77 साल की महिला का मृत शरीर दूसरे कमरे में बरामद हुआ था। वहीं स्थानीय पड़ोसियों का कहना है कि पहले जो हुआ वह बीत चुका है। अब सबकुछ सामान्य है, इस घर में रहने वाले लोग भी अच्छे थे। इसलिए डरना के कोई सवाल ही नहीं है। अब तो किराएदारों ने भगवान गणेश की पूजा भी कर ली है। इसलिए अब सबकुछ ठीक ही रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



