बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र से अपहृत हार्डवेयर व्यवसायी जय प्रकाश नारायण की हत्या कर दी गयी है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के खलीलपुर निवासी और हार्डवेयर एवं अंडा के थोक कारोबारी जय प्रकाश नारायण (39 वर्ष) 30 सितम्बर से लापते थे। अपराधियों ने जय प्रकाश का अपहरण कर लिया था और फिरौती के रूप में मोटी रकम की मांग की थी। इस संबंध में कारोबारी के पिता रामपुकार भगत ने करजा थाना में मंगलवार को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था।
सूत्रों ने बताया कि जिले के जैतपुर आउट पोस्ट के पोखरैरा स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट राष्ट्रीय उच्च पथ के किनारे स्थानीय लोगों ने अज्ञात शव देखा और इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान अपहृत कारोबारी जयप्रकाश के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



