नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी पर निशाना साधा। गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत के सबसे बड़े रक्षा कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए प्रधानमंत्री ने कुछ आधार बना रखे हैं। पहला यह कि 45 हजार करोड़ रुपये के डिफॉल्टर बनिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा यह कि दूसरी कंपनियों से पैसा उधार लीजिये जो उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाएं कि आपको देश से बाहर नहीं जाने दिया जाए। तीसरा यह कि आपको प्रधानमंत्री ‘भाई’ कहें, लेकिन आपके पास कोई उचित अनुभव नहीं हो।” गांधी ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक स्वीडन की एक कंपनी ने उच्चतम न्यायालय से आग्रह किया है कि अनिल अंबानी और उनके समूह के दो अन्य अधिकारियों को देश से बाहर नहीं जाने दिया जाए क्योंकि उसके बकाए का भुगतान नहीं हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



