नई दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के 47 स्थानों पर मोबाइल फोन में ‘पैनिक बटन’ का प्रयोग सफल रहा है और उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से पूरे देश में जल्द से जल्द इसकी शुरुआत करने का आग्रह किया है। ‘पैनिक बटन’ की सुविधा का मकसद यह है कि मुश्किल में घिरने पर महिलाएं एक क्लिक भर से निकटतम पुलिस से संपर्क साध सकें।
मेनका ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे यह बताकर खुशी हो रही है कि उत्तर प्रदेश के 47 जिलों/जगहों पर मोबाइल फोन में पैनिक बटन का प्रयोग सफल रहा है। इनमें से कुछ ग्रामीण इलाके भी थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रयोग के दौरान यह पाया गया कि पैनिक बटन दबाने पर पुलिस मौके पर न्यूनतम दो मिनट में पहुंच गई। अधिकतम समय 26 मिनट का रहा और औसत समय आठ मिनट का।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि वह पूरे देश में जल्द से जल्द इस सुविधा की शुरुआत करें।’’


Download Android App
Download iOS App



