प्रदूषण फैलाने वालों पर CAQM की सख्ती, 4 इकाइयों को बंद करने और 27 DG सेट सील करने की सिफारिश

Summary :

CAQM : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने प्रवर्तन अभियान और तेज कर दिया है। आयोग की एनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) की 134वीं बैठक में 14 जून से 30 जून 2026 तक की कार्रवाई की समीक्षा की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में 62 नियम उल्लंघन सामने आए। बैठक में बताया गया कि 17 दिनों के दौरान आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड ने कुल 173 निरीक्षण किए। इनमें 15 निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (सीएंडडी) परियोजनाएं, 91 औद्योगिक इकाइयां और 67 डीजल जनरेटर (डीजी) सेट शामिल थे। निरीक्षण के दौरान 7 सीएंडडी साइट, 31…

CAQM : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने प्रवर्तन अभियान और तेज कर दिया है। आयोग की एनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) की 134वीं बैठक में 14 जून से 30 जून 2026 तक की कार्रवाई की समीक्षा की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में 62 नियम उल्लंघन सामने आए।

बैठक में बताया गया कि 17 दिनों के दौरान आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड ने कुल 173 निरीक्षण किए। इनमें 15 निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (सीएंडडी) परियोजनाएं, 91 औद्योगिक इकाइयां और 67 डीजल जनरेटर (डीजी) सेट शामिल थे। निरीक्षण के दौरान 7 सीएंडडी साइट, 31 औद्योगिक इकाइयों और 24 डीजी सेट में पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन पाया गया।

इन मामलों में कार्रवाई के तहत 4 इकाइयों और परियोजनाओं को बंद करने, 27 डीजी सेट सील करने, 6 अनुपालन आदेश जारी करने तथा 17 मामलों में पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति (ईसी) लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। ईटीएफ ने पिछली बैठक के बाद हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की। आयोग के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों, सीएंडडी परियोजनाओं और डीजी सेट से जुड़े सभी कार्रवाई योग्य मामलों में संबंधित एजेंसियों ने आवश्यक कदम उठाए हैं। अनुपालन की पुष्टि के बाद 7 परियोजनाओं को दोबारा संचालन की अनुमति दी गई, जिनमें उत्तर प्रदेश की 2 और हरियाणा की 5 परियोजनाएं शामिल हैं।

6 जुलाई 2026 तक फ्लाइंग स्क्वॉड 27,750 इकाइयों…

आयोग ने बताया कि 6 जुलाई 2026 तक फ्लाइंग स्क्वॉड 27,750 इकाइयों, परियोजनाओं और संस्थानों का निरीक्षण कर चुका है। इसके आधार पर 1,802 क्लोजर आदेश जारी किए गए, जिनमें से 1,424 इकाइयों को नियमों का पालन सुनिश्चित होने के बाद दोबारा संचालन की अनुमति मिली। वहीं, 123 मामलों को अंतिम निर्णय के लिए संबंधित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को भेजा गया है।

CAQM ने एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए सख्त प्रवर्तन, समयबद्ध अनुपालन, एजेंसियों के बेहतर समन्वय और नियमों के कड़ाई से पालन पर लगातार जोर देने की बात दोहराई।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mandi Ka Bhav 6 July: गर्मी के मौसम में आम और मौसमी फलों की बढ़ी मांग, जानें दिल्ली की मंडी में आज का भाव

Avinay