दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग -9 पर शनिवार की रात भायानक हादसा हुआ। रात एक बजे कार एलिवेटेड रोड के पिलर से टकरा गई। हादसे में मेडिकल के छात्र सहित दो की मौत हो चुकी है। जबकि चार छात्रों के घायल होने की खबर है।
हादसे के बाद घायलों को नगर के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय छात्र देवी के जागरण से लौट रहे थे।
हनुमान मंदिर के पास हुआ हादसा
हादसे में मृतकों में एक पिलखुवा और दूसरा जिला मेरठ का रहने वाला था। हादसा हनुमान मंदिर के पास पिलर नंबर 85 पर हुआ। छात्र सेंट्रो कार में सवार होकर जागरण से आ रहे थे। इस दौरान जबरदस्त टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए।
घायलों की हालत गंभीर
बता दें घायलों में अमरजीत गांव रामपुर हापुड़, विशाल गांव भगवानपुर थाना सिंभावली, सागर बल्लभगढ़ हरियाणा और आशु पिलखुवा का रहने वाला है। घायलों को नगर के अलग अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया। जहां से उन्हें गाजियाबाद और दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



