Shah Rukh Khan की ऑनस्क्रीन बेटी ने रचाई सगाई, फिरंगी BF ने खास अंदाज में Sana Saeed को किया प्रपोज

Summary :

शाहरुख खान के साथ कुछ कुछ होता है फिल्म में नजर आईं सना सईद की सगाई हो गई हैं। फिल्म में शाहरुख की बेटी के रोल में नजर आई थीं और उन्हें खूब फेम मिला था। मंगेतर साबा वॉनर ने घुटनों पर बैठकर सना को अंगूठी पहनाई जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

फिल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान की बेटी अंजलि के रोल में नजर आई सना सईद  ने अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीता था। वहीं अंजलि यानि सना सईद  अब बड़ी हो गई हैं और काफी समझदार भी हो गई हैं। सना सईद अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सना ने अपने बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। न्यू ईयर के मौके पर सना ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है। सना की सगाई का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, सना सईद को उनके बॉयफ्रेंड ने न्यू ईयर के मौके पर प्रपोज किया और रिंग पहनाकर जिदंगी भर के लिए उन्हें अपना बना लिया है। सना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने सिर्फ हार्ट, रिंग, और लव फेस वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप कर अपनी खुशी जाहिर की है। इस वीडियो में सना और अपने मंगेतर साबा वॉनर के साथ अपनी फोटोज का एक वीडियो साझा किया है।

इस वीडियो में कभी साबा घुठने पर बैठकर सबा को प्रपोज करते दिख रहे है तो कभी सना अपनी खूबसूरत डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।  साबा के प्रपोज करने पर सना खुशी से झूमती दिखाई दे रही है। वहीं दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे है। इसी के तरह दोनों रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सना और साबा दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट्स में काफी प्यारे लग रहे हैं। 
बता दें कि सना लंबे वक्त से साबा वॉनर को डेट कर रही हैं। साबा एक हॉलीवुड साउंड डिजाइनर हैं और वो लॉस एंजेलिस में रहते हैं। साबा अक्सर ही एक्ट्रेस के साथ अपनी फोटो साझा करते रहते हैं। सना की फोटोज पर कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी। सना को उनके बचपन के कोस्टार परजान दस्तूर ने कॉन्ग्रैचुलेट किया है। वहीं तनुज विरवानी, रिजवान, समेत कई स्टार्स ने उन्हें बधाई दी है। 

Desk Team