नई दिल्ली : दिल्ली सरकार व्यापारियों का ध्यान रख रही है। यह कहना है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के व्यापारियों को बधाई। इतिहास में ये पहली इतनी ईमानदार सरकार है जो व्यापारियों का इतना ख्याल रखती है। जो व्यापारी अब भी भाजपा के साथ हैं, उन्हें अब भाजपा छोड़ देनी चाहिए। भाजपा आपसे पैसा लेगी, वोट लेगी और जीतने के बाद आपको चोर कहेगी और आप के पीछे इनकम टैक्स को छोड़ देगी।
वहीं वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है जो व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। सरकार व्यापारियों के साथ मिलकर ईमानदारी से काम करना चाहती है। आने वाले दिनों में यदि किसी भी अधिकारी के खिलाफ सबूत के साथ शिकायत आती है तो उनपर भी कार्रवाई होगी।


Download Android App
Download iOS App



