जनगणना 2027: दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज डॉ. सिंह ने की ‘स्व-गणना’ की शुरुआत

Summary :

Census 2027 Update: राजधानी दिल्ली में ‘जनगणना-2027’ के लिए ‘स्व-गणना’ अभियान का औपचारिक आगाज हो गया है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य, परिवहन एवं आईटी मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने विकास पुरी स्थित अपने कैंप ऑफिस में इस प्रक्रिया की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपनी स्व-गणना पूरी कर दिल्ली के नागरिकों से डिजिटल भागीदारी की अपील की। Census 2027 Update: डिजिटल-फर्स्ट’ और ‘नागरिक-केंद्रित मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जनगणना की यह प्रक्रिया ‘डिजिटल-फर्स्ट’ और ‘नागरिक-केंद्रित’ है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना न केवल बेहद सरल और सुरक्षित है, बल्कि यह हर नागरिक को सटीक डेटा संग्रह…

Census 2027 Update: राजधानी दिल्ली में ‘जनगणना-2027’ के लिए ‘स्व-गणना’ अभियान का औपचारिक आगाज हो गया है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य, परिवहन एवं आईटी मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने विकास पुरी स्थित अपने कैंप ऑफिस में इस प्रक्रिया की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपनी स्व-गणना पूरी कर दिल्ली के नागरिकों से डिजिटल भागीदारी की अपील की।

Census 2027 Update: डिजिटल-फर्स्ट’ और ‘नागरिक-केंद्रित

Census 2027 Update
Census 2027 Update (Source: Social Media)

मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जनगणना की यह प्रक्रिया ‘डिजिटल-फर्स्ट’ और ‘नागरिक-केंद्रित’ है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना न केवल बेहद सरल और सुरक्षित है, बल्कि यह हर नागरिक को सटीक डेटा संग्रह में सीधे योगदान देने का अधिकार भी देती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सटीक डेटा ही प्रभावी नीति-निर्माण की नींव है, जिससे विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है।

Census 2027 Update: टीमों के कई सदस्य मौजूद

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर एसडीएम रजत मेहरोत्रा, प्रभारी अधिकारी एस.पी. माली और फील्ड टीमों के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर जनगणना के सुचारु क्रियान्वयन और जन-जागरूकता फैलाने की रणनीतियों पर चर्चा की। स्व-गणना के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे अपने पूरे परिवार की जानकारी सुरक्षित तरीके से जमा कर सकते हैं, जिससे डेटा संग्रह में अधिक समावेशिता और शुद्धता सुनिश्चित होगी।

ALSO READ: Delhi News: स्व-गणना अभियान शुरू, दिल्ली सरकार ने लोगों से की भागीदारी की अपील

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।