अब यूट्यूब चैनल पर झूठ फैलाना महंगा पड़ सकता है क्योंकि सरकार इस मामले को लेकर एक्शन में नजर आ रही है। इसलिए अब ऐसे यूट्यूबर को सतर्क रहना पड़ेगा। क्योंकि सरकार ने हाल ही में 104 यूट्यूब चैनलों और 45 यूट्यूब वीडियो को ब्लॉक किया है। बता दें झूठी और भ्रामक जानकारी देने के आरोप में सरकार ने कार्रवाई की है। सरकार का कहना है कि इनसे अफवाहें पैदा हो सकती है।
सूचना और प्रसारण मंत्री ने दी जानकारी
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 22 दिसंबर को राज्यसभा में ये जानकारी दी। इस सप्ताह की शुरुआत में YouTube ने भारत के सुप्रीम कोर्ट, भारत के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के चुनाव आयोग के बारे में गलत सूचना प्रसारित करने के लिए 30 करोड़ से अधिक व्यूज और 33 लाख सब्सक्राइब वाले तीन चैनलों को ब्लॉक कर दिया है।
104 यूट्यूब चैनलों पर लगाया प्रतिबंध
उन्होंने कहा कि हमने 104 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। और 45 वीडियो, चार फेसबुक अकाउंट और दो पोस्ट, इंस्टाग्राम पर तीन अकाउंट, पांच ट्विटर अकाउंट और तीन पॉडकास्ट को ब्लॉक कर दिया है। हमने दो ऐप्स और छह वेबसाइटों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की है।


Download Android App
Download iOS App



