नई दिल्ली : भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विजय गोयल ने कहा कि जिस प्रकार से पानी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री राजनीति कर रहे हैं, उसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। उनके साथ शामिल विधायक ओपी शर्मा और जल बोर्ड के सदस्य जय प्रकाश ने भी दिल्ली सरकार पर आरोप लगाए। दिल्ली के मुख्यमंत्री को यह जवाब तो देना ही पड़ेगा कि आज दिल्ली में पानी की विकट स्थिति क्यों बनी हुई है।
पानी की स्थिति पहले से बेहतर : राय
पलवार करते हुए आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने ट्वीट कर कहा कि विजय गोयल जी, पूरी दिल्ली को पता है कि दिल्ली में पानी की स्थिति पहले से बेहतर है, लोगों को पता है कि आप पानी-पानी की रट जनता के लिए नहीं, सीएम पद के लिए छिड़ी जंग है।
हर विस क्षेत्र में करेंगे प्रदर्शन : मनोज तिवारी
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ अपना मोर्चा खोलते हुए सरकार को सच का आईना दिखाने की ठानी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में पानी की कमी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



