जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ के जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के ब्राव बंदिना में संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बाहर जाने वाले सभी स्थानों को सील करके घर-घर जाकर तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान जब वे एक विशेष क्षेत्र की तरफ जा रहे थे तब आतंकवादियों ने वहां गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। इसके अलावा घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए है। वही, मारे गए आतंकवादियों की पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है।
किसी तरह के प्रदर्शन से बचने के लिए आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। किसी तरफ की अफवाहों को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर पुलवामा में इंटरनेट मोबाइल सेवा निलंबित कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



