दिल्ली में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में बहुत कमी आई है, जिससे सर्दी और ठंडी हवाओं से सिहरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। मौसम को देखते हुए दिल्ली से जयपुर के लिए कुछ उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया है।
स्काईमेट वेदर के अनुसार, पहाड़ियों में पश्चिमी विक्षोभ और उससे जुड़े चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से प्रदूषक तत्वों के घटने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को भी अधिक बारिश, ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान में कमी आएगी, जिससे आज ठंड बढ़ सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
स्काईमेट वेदर का कहना है, “हमें भारी बारिश और पश्चिमी हिमालय पर हिमपात जारी रहने संभावना है, इससे भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के उत्तरी मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश के आसार हैं। अधिकांश स्थानों पर दिन के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आएगी।”


Download Android App
Download iOS App



