चांदनी चौक, चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन दरवाजे चालू 

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : दिल्ली मेट्रो ने आज येलो लाइन के चांदनी चौक और चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशनों पर नये लगाए गए प्लेटफॉर्म स्क्रीन दरवाजे (पीएसडी) चालू कर दिये। इन दरवाजों से प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा में बढोत्तरी होगी। इस लाइन के चार अन्य स्टेशनों नयी दिल्ली, केन्द्रीय सचिवालय, राजीव चौक और कश्मीरी गेट पर जल्द ही इस तरह के दरवाजे लगाए जाएंगे।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन( डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चांदनी चौक और चावड़ी बाजार स्टेशनों पर इन दरवाजों का संचालन देखने के बाद इन चार स्टेशनों पर इस तरह के दरवाजे लगाने और इनको चालू करने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।डीएमआरसी ने कहा कि यह पहली बार है जब दिल्ली मेट्रो ने पहले से संचालित मेट्रो स्टेशनों पर पीएसडी लगवाए हैं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Desk Team