देश में धीरे-धीरे आएगा बदलाव : वाड्रा

Summary :

देश में लोग आवश्यक बदलावों को महसूस करेंगे और इस दिशा में प्रयास करेंगे। यह कहना है उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा का।

नई दिल्ली : देश में लोग आवश्यक बदलावों को महसूस करेंगे और इस दिशा में प्रयास करेंगे। यह कहना है उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा का। झारखंड चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि इस जीत के लिए किए गए प्रयास पर झारखंडवासी, कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं को मेरी हार्दिक बधाई। 
उन्होंने लिखा कि हमें भारत की धर्मनिरपेक्षता को बनाए रखने के लिए प्रयास करना है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बनाते हुए राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने की जरूरत है। धीरे-धीरे और स्थिर रूप से, देश के लोग राष्ट्र में आवश्यक बदलावों को महसूस कर रहे हैं और आने वाले दिनों में भी करेंगे। 

Desk Team